वसूली और अपहरण के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, राजनीति में मचा हड़कंप

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 11:51 AM

bjp leader biswajit talukdar arrested on charges of extortion and kidnapping

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उससे रंगदारी की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि तालुकदार को शुक्रवार देर रात तुफानगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में माल लदे वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी के परिवार से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भाजपा के तुफानगंज-4 मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत तालुकदार के रूप में हुई है। पड़ोसी अलीपुरद्वार जिले के कारोबारी ने बक्सीरहाट थाने में तालुकदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उससे रंगदारी की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि तालुकदार को शुक्रवार देर रात तुफानगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। 

पार्टी नेताओं ने भी की आलोचना
पुलिस ने कहा कि आरोपी पर पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों तथा पत्थर लदे डंपरों से नियमित रूप से पैसे वसूलने का भी आरोप है। इन आरोपों को लेकर भाजपा के भीतर से भी आलोचना सामने आई है। स्थानीय भाजपा नेता कमल दास ने आरोप लगाया कि तालुकदार मछली, मुर्गी और सुपारी समेत अन्य सामान ले जाने वाले वाहनों से पैसे वसूलता था। दास ने कहा, ''हम ऐसा नेता नहीं चाहते जो पार्टी के नाम पर रंगदारी वसूलता हो। उसे सजा मिलनी चाहिए।'' 

यह भी पढ़ें- क्या फिर लौट रहा है CORONA? चीन में एक महीने में सामने आए 5 लाख से ज्यादा मामले, एक की मौत

भाजपा के कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष बिराज बसु ने कहा कि पार्टी किसी भी कार्यकर्ता के अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रंगदारी वसूली के खिलाफ कई बार चेतावनी दी है। हाल में उन्होंने स्वीकार किया था कि पार्टी ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने में सफल नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेता तालुकदार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!