Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2026 01:16 PM

California के Bellflower में 100 से 150 गाड़ियों वाले Street Takeover के बीच एक शराब की दुकान में लूट हुई। तीन संदिग्धों ने दुकान का शीशा और सुरक्षा गेट तोड़ा। इसके बाद 30 से 40 लोग अंदर घुसे और करीब दो मिनट में लूटपाट कर भीड़ में गायब हो गए। नुकसान...
California: अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेलफ़्लावर में हुई एक लूट ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। सड़क पर सैकड़ों गाड़ियों का Street Takeover चल रहा था और लोग चौराहे पर हुड़दंग कर रहे थे। इसी भीड़ के बीच कुछ बदमाशों ने शराब की दुकान को निशाना बनाया। पहले दुकान का शीशा और सुरक्षा गेट तोड़ा गया, फिर दर्जनों लोग अंदर घुसे और महज दो मिनट में हजारों डॉलर का सामान लेकर भीड़ में गायब हो गए। घटना 15 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे की है। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के लेकवुड स्टेशन को सूचना मिली कि बेलफ्लावर में करीब 20 से 30 लोग एक स्टोर में जबरन घुस रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक अलग ही नजारा था। बेलफ़्लावर बुलेवार्ड और समरसेट बुलेवार्ड के चौराहे पर करीब 100 से 150 गाड़ियां खड़ी थीं। सड़क पूरी तरह जाम थी और पुलिस के लिए दुकान तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था।
🇺🇸 SoCal street takeover looks like something straight out of The Purge
For all those people who think defund the police is a great idea, they actually need MORE funding
Unless, of course, you want to live in a real-life dystopian horror movie
Writers: Mhedi, Ian…
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 18, 2026
अधिकारियों ने किसी तरह भीड़ के बीच से रास्ता बनाया और स्टोर तक पहुंचे। वहां सामने की खिड़की टूटी हुई थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान मिले CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने पावर टूल्स की मदद से सामने का शीशा तोड़ा और सुरक्षा गेट का लॉक काट दिया। जैसे ही रास्ता खुला, करीब 30 से 40 अन्य लोग स्टोर के अंदर घुस गए। अधिकारियों के अनुसार, पूरी भीड़ लगभग दो मिनट तक अंदर रही और फिर बाहर निकलकर Street Takeover की भीड़ में मिल गई। यानी बाहर चल रहा कारों का हुड़दंग पुलिस का ध्यान खींच रहा था और उसी भीड़ के बीच दुकान में लूट का खेल चल रहा था। दुकान के मालिक तत्काल यह नहीं बता सके कि कितना सामान चोरी हुआ है और संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा।
हालांकि, पुलिस ने शुरुआती अनुमान में कुल नुकसान करीब 30,000 डॉलर बताया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। Street Takeover से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने चालान जरूर किया, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक उनमें से किसी को दुकान में हुई लूट से जोड़ने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले। Los Angeles County Sheriff’s Department ने कहा कि अवैध Street Takeover को महज मनोरंजन समझना खतरनाक है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे आयोजनों में भारी भीड़, खतरनाक ड्राइविंग, अवैध हथियार और दूसरी आपराधिक गतिविधियां भी सामने आ सकती हैं। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि भीड़ और अफरातफरी का फायदा उठाकर अपराधी किस तरह वारदात को अंजाम दे सकते हैं।