Edited By Radhika,Updated: 01 Apr, 2026 01:06 PM

असम विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज पीएम मोदी ने धेमाजी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP की जीत का दावा किया। पीएम मोदी ने कहा कि जनता का उत्साह और आशीर्वाद इस बात का साफ संकेत है कि असम में भाजपा-एनडीए गठबंधन जीत की...
नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज पीएम मोदी ने धेमाजी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP की जीत का दावा किया। पीएम मोदी ने कहा कि जनता का उत्साह और आशीर्वाद इस बात का साफ संकेत है कि असम में भाजपा-एनडीए गठबंधन जीत की हैट्रिक लगाने जा रहा है।
विकास और सुशासन का दशक
प्रधानमंत्री ने गोगामुख और धेमाजी की जनसभाओं में कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम ने अभूतपूर्व प्रगति देखी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि असम में सेवा और सुशासन का एक नया दौर शुरू हुआ है। पीएम ने जोर देकर कहा, "यह चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं, बल्कि 'विकसित असम' से 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।"
मंगलवार' को आया 'मंगल संकल्प पत्र
भाजपा द्वारा हाल ही में जारी किए गए घोषणापत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने उसे 'मंगल पत्र' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जारी हुआ यह संकल्प पत्र असम के भविष्य में खुशहाली और मंगल लेकर आएगा। प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया। इस दौरान उन्हें कई घोषनाएं की-
-
बेटियों की सुरक्षा: महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए कड़े कदम और बड़ी घोषणाएं।
-
यूसीसी और परंपराएं: असम में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के साथ-साथ आदिवासी समाज और छठी अनुसूची क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को अक्षुण्ण रखना।
-
कांग्रेस पर निशाना: पीएम ने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा की जीत की हैट्रिक होगी, वहीं कांग्रेस की हार की हैट्रिक और उनके 'स्वघोषित राजकुमार' की पराजय का शतक लगना तय है।