Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 May, 2026 10:58 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार (28 मई) को महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की 143वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए उनका साहस, अटूट देशभक्ति और...
नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार (28 मई) को महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की 143वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए उनका साहस, अटूट देशभक्ति और सामाजिक सुधारों पर दिया गया जोर हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा:
वीर सावरकर को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति हमेशा देश के लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए किए गए सुधारों पर उनका जोर आज भी बेहद प्रासंगिक और उल्लेखनीय है।
प्रधानमंत्री ने सावरकर को महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक बताते हुए कहा कि वीरता और बुद्धिमत्ता से भरा उनका व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। नेता, विचारक और हिंदू महासभा के प्रमुख नेताओं में शामिल सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ था। बता दें कि उनका निधन 26 फरवरी 1966 को 82 वर्ष की आयु में हुआ था।