Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 May, 2026 02:56 PM

PM Modi/Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को एक खास ‘मेलोडी’ नाम की टॉफी गिफ्ट की।...
PM Modi/Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को एक खास ‘मेलोडी’ नाम की टॉफी गिफ्ट की। जॉर्जिया मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Thank you for the gift लिखकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
इसके बाद यह ‘मेलोडी’ टॉफी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर लोग इस गिफ्ट को दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों और व्यक्तिगत गर्मजोशी के संकेत के रूप में देखने लगे। इस यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।
इस बीच, Parle ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो शेयर किया। कंपनी ने पोस्ट के साथ लिखा - “Sweetening Relationships Since 1983.” यानी कंपनी 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रही है। Parle का यह क्रिएटिव कैप्शन सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस पोस्ट को भारत और इटली के मजबूत रिश्तों से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “डिप्लोमेसी विद स्वीटनैस” बताया, जबकि कुछ ने ‘Modi + Meloni = Melodi’ को लेकर मजेदार कमेंट्स किए।
इससे पहले भी पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर चुके हैं। ऐसे में ‘Melodi’ टॉफी वाला यह नया वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।