'देश में आने आर्थिक तूफान आने वाला है और PM विदेश यात्रा पर निकल गए हैं': राहुल गांधी

Edited By Updated: 20 May, 2026 02:55 PM

rahul gandhi launches scathing attack on pm modi s foreign tour

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों में आग लगी है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री देशवासियों को सादगी अपनाने की सलाह देकर खुद...

नेशनल डेस्क: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों में आग लगी है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री देशवासियों को सादगी अपनाने की सलाह देकर खुद विदेश दौरे पर निकल गए हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर "भारत की आर्थिक व्यवस्था को बेचने" का भी गंभीर आरोप लगाया।

लोधवारी (राही) में 'बहुजन स्वाभिमान सभा' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को तो सोना न खरीदने और विदेश यात्रा न करने की नसीहत देते हैं, लेकिन खुद पांच देशों के दौरे पर चले जाते हैं। देश में जल्द ही एक बड़े "आर्थिक तूफान" की चेतावनी दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार देश को इस संकट से नहीं बचा पाएगी।

PunjabKesari

खुद हजारों करोड़ के विमान में उड़ रहे हैं पीएम

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि "नरेंद्र मोदी जनता से कहते हैं सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, इलेक्ट्रिक वाहन चलाओ। लेकिन यह सब कहने के तुरंत बाद, नरेंद्र मोदी खुद हजारों करोड़ के विमान में बैठकर विदेश रवाना हो जाते हैं और जनता बेबसी से देखती रह जाती है। दूसरी तरफ, देश में एक बड़ा आर्थिक तूफान दस्तक दे रहा है। भयानक महंगाई आने वाली है, हर चीज के दाम बढ़ेंगे और खाद (फर्टिलाइजर) की भारी किल्लत होने वाली है।"

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि "पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को बेच दिया है। उन्होंने इसे अंबानी, अडानी और अमेरिका के हाथों में सौंप दिया है। जब यह आर्थिक तूफान आएगा, तो पीएम मोदी और भारत सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे रोएंगे और कहेंगे कि यह उनकी गलती नहीं है। लेकिन मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योंकि इन्होंने सब कुछ तबाह कर दिया है।"

PunjabKesari

ईंधन की कीमतों और उद्योगपतियों से साठगांठ पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने भरोसा दिया था कि कीमतें नहीं बढ़ेंगी। राहुल ने दावा किया, "चुनाव से पहले कहा गया था कि पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है और दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब कीमतें बढ़ रही हैं, तो अंबानी भारत से पेट्रोल एक्सपोर्ट कर रहे हैं। अंबानी रूस से सस्ता पेट्रोल खरीदते हैं और उसे बाहर बेचते हैं, और उसी पैसे से पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग और फंडिंग होती है। यही आज का सच है।"

संविधान को फाड़कर फेंकना चाहती है RSS

इससे पहले राहुल गांधी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के लोधवारी में महान स्वतंत्रता सेनानी 'वीरा पासी' की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने भाषण में उन्होंने डॉ. बी.आर. आंबेडकर और वीरा पासी के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए संविधान की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा "वीरा पासी जी और आंबेडकर जी ने कहा था कि हिंदुस्तान में हर नागरिक बराबर है। यह देश किसी एक जाति या संगठन का नहीं, बल्कि सबका है। देश का संविधान भी यही कहता है। संविधान कोई मामूली किताब नहीं है, इसकी विचारधारा बाबासाहेब, महात्मा गांधी और वीरा पासी के खून में थी। लेकिन आरएसएस और उसकी विचारधारा बाबासाहेब के संविधान को कुचलना और उसे तार-तार करना चाहती है। इसलिए सिर्फ बाबासाहेब की प्रतिमा के सामने सिर झुकाना काफी नहीं है, बल्कि उनके संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना भी बेहद जरूरी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!