गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर पर BJP ने उठाए सवाल, आरपी सिंह बोले- ‘समय गंभीर सवाल खड़े करता है’

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 06:45 PM

bjp raises questions over gurpreet singh bhullar s transfer

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पंजाब पुलिस के अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि भुल्लर का ट्रांसफर जिस समय हुआ, वह कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

नेशनल डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पंजाब पुलिस के अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि भुल्लर का ट्रांसफर जिस समय हुआ, वह कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

आरपी सिंह ने दावा किया कि भुल्लर ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों का फायदा उठाकर सुरक्षाकर्मियों और संसद को निशाना बनाने की कथित ISI समर्थित साजिश का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि इस खुलासे के कुछ ही दिनों बाद भुल्लर का ट्रांसफर किया गया। उनके मुताबिक, घटनाओं का यह क्रम जांच का विषय है।

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि क्या भुल्लर के खुलासे राजनीतिक रूप से असुविधाजनक थे। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जंतर-मंतर से जुड़ी कथित साजिश को लेकर भुल्लर की ओर से किए गए खुलासों से कुछ राजनीतिक लोग असहज हुए।

आरपी सिंह ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार असहज करने वाले तथ्यों का सामना करने के बजाय उन अधिकारियों को किनारे करने में ज्यादा तेजी दिखाती है, जो ऐसे मामलों को सामने लाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!