भाजपा MLA के आवास पर बम विस्फोट, मचा हड़कंप... बाल-बाल बचे विधायक

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 12:21 PM

bomb blast at bjp mla s residence in manipur

इस बीच, घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने विधायक के आवास के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की।

इम्फाल: मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और राज्य सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह के इंफाल वेस्ट जिले के कोंथौजम मयाई लीकाई स्थित आवास पर शुक्रवार तड़के एक बम विस्फोट हुआ। 

पुलिस के अनुसार, यह धमाका विधायक के आवासीय परिसर के पिछले हिस्से में हुआ। घटना के समय विधायक अपने घर में ही मौजूद थे, लेकिन इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। विस्फोट के कारण जमीन में एक छोटा गड्ढा बन गया और परिसर की दीवार को मामूली नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोटक के प्रकार तथा हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने विधायक के आवास का दौरा किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने इस हमले को चुने हुए प्रतिनिधि के खिलाफ 'बेतुका और बर्बर' कृत्य करार देते हुए कड़ी निंदा की और आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जाएगा। इस बीच, घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने विधायक के आवास के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!