ओडिशा में सनसनी: बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया भाई, अब आया Bank का जवाब

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 10:10 PM

brother brings skeleton from grave to withdraw money from sister s account

ओडिशा के केओंझर जिले से एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल ही बैंक ले आया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बैंक परिसर में अफरातफरी का...

केओंझर: ओडिशा के केओंझर जिले से एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल ही बैंक ले आया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा नाम का एक आदिवासी व्यक्ति अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से पैसे निकालने के लिए मल्लीपोसी स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक की शाखा में पहुंचा था। बैंक अधिकारियों ने उसे बताया कि खाताधारक की मौजूदगी या उचित अनुमति के बिना कोई तीसरा व्यक्ति पैसे नहीं निकाल सकता। जब जीतू ने बताया कि उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है, तो शाखा प्रबंधक ने उसे मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने की सलाह दी।

नशे की हालत में किया हंगामा
बैंक का आरोप है कि जीतू मुंडा बाद में कथित तौर पर नशे की हालत में वापस आया और बैंक में हंगामा करने लगा। हद तो तब हो गई जब वह अपनी बहन के कंकाल अवशेष लेकर बैंक के बाहर पहुंच गया और उन्हें वहां रखकर पैसे निकालने की मांग करने लगा। स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिसकी मौजूदगी में मामले को शांत कराया गया।

बैंक ने दी सफाई
इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। बैंक ने साफ कहा कि कर्मचारियों ने कभी भी मृत खाताधारक को 'भौतिक रूप से' लाने की मांग नहीं की थी। बैंक के मुताबिक, यह पूरी घटना नियमों की जानकारी न होने और दस्तावेजों की कमी के कारण हुई।

अब क्या होगी कार्रवाई?
बैंक ने किसी भी तरह के उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे अब स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। दस्तावेज तैयार होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर दावे का निपटान कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!