Edited By Rohini Oberoi,Updated: 15 Jul, 2026 01:26 PM

अगर आपको अगले दो दिनों के भीतर बैंक शाखा (ब्रांच) जाकर कोई जरूरी वित्तीय या कागजी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 16 और 17 जुलाई 2026 को देश के कुछ प्रमुख राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday : अगर आपको अगले दो दिनों के भीतर बैंक शाखा (ब्रांच) जाकर कोई जरूरी वित्तीय या कागजी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 16 और 17 जुलाई 2026 को देश के कुछ प्रमुख राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यह छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी बल्कि क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष दिनों के आधार पर चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी।
जानें 2 दिन कहां-कहां रहेगी छुट्टी और क्यों?
आरबीआई के नियमों के मुताबिक इन दो दिनों में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं:
16 जुलाई (गुरुवार): उत्तराखंड में लोक पर्व 'हरेला' और मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी 'यू तिरोत सिंह डे' के अवसर पर सभी सरकारी और निजी बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इन दो राज्यों को छोड़कर देश के बाकी सभी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Thailand ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा: जारी रहेगी Visa Free Entry, पर अब 60 की जगह केवल...
17 जुलाई (शुक्रवार): वहीं मेघालय में 'यू तिरोत सिंह डे' के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भी बैंक बंद रहेंगे। यानी मेघालय में लगातार दो दिन (गुरुवार और शुक्रवार) बैंकों में ताला लटका रहेगा। बाकी पूरे देश में शुक्रवार को बैंकों में रूटीन का काम होगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बैंक की शाखाएं बंद होने का असर डिजिटल लेन-देन पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। छुट्टियां होने के बावजूद ग्राहक नीचे दी गई सेवाओं का चौबीसों घंटे लाभ उठा सकते हैं:
यह भी पढ़ें: दुनिया भर में भारत का डंका: दफ्तरों में AI चलाने में भारतीय महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
UPI: गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसी सेवाएं चालू रहेंगी।
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग: ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और स्टेटमेंट चेक करने की सुविधा एक्टिव रहेगी।
ATM: कैश निकालने और जमा करने वाली मशीनें चालू रहेंगी।