IPL 2026 : मैच के बाद सामने आया कप्तान हार्दिक पांड्या का बयान, बताई हारने की वजह

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 12:11 AM

captain hardik pandya s statement surfaces after the match

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में विकेट गंवाना टीम की हार का कारण बना। सीएसके ने विकेटकीपर...

नेशनल डेस्क : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में विकेट गंवाना टीम की हार का कारण बना। सीएसके ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17 रन देकर चार विकेट, एक मेडन) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी।

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, ''पावरप्ले में शुरूआती विकेट गंवाना भारी पड़ा। इसी वजह से लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल हो गया। हम उस दबाव से बाहर निकल ही नहीं सके। '' सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरूआती झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई।

हार्दिक ने कहा, '' हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। '' पिच के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी। संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेली। उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और उपयोगी पारी खेलते रहे। '' उन्होंने कहा, ''लक्ष्य का पीछा करने लिए लय होनी जरूरी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बात होगी कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं। हमारे पास सोचने के लिए कुछ दिन हैं और हमें देखना होगा कि हम क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं। '' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!