Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Jul, 2025 02:55 PM

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है जहां एक युवक 8 साल से रहस्यमय तरीके से गायब था। परिवार वालों ने सालों तक उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जाकर इस मामले में युवक की पत्नी सहित 8 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया...
नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है जहां एक युवक 8 साल से रहस्यमय तरीके से गायब था। परिवार वालों ने सालों तक उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जाकर इस मामले में युवक की पत्नी सहित 8 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है जिससे यह पूरा रहस्य गहरा गया है। यह मामला भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र का है। साल 2008 में सोनू की शादी भदोही के मानिकपुर गांव की रहने वाली रेखा देवी से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में उनके बीच झगड़ा होने लगा।
क्यों शुरू हुआ विवाद?
दरअसल कुछ लोग रेखा से मिलने के लिए अक्सर आया-जाया करते थे जो सोनू को बिल्कुल पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर बहस और झगड़ा हुआ करता था। 30 जनवरी 2017 को मायके में रह रही रेखा देवी ने सोनू को मिलने के लिए भदोही बुलाया था। इसके बाद सोनू कभी वापस नहीं आया। उस वक्त उसका परिवार मुंबई गया हुआ था लेकिन वापस आने के बाद उसके पिता रमा शंकर दुबे ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस की ओर से कोई खास सक्रियता नहीं दिखी।
यह भी पढ़ें: सांसें चलती हैं, पर इंसान नहीं! जानिए कोमा में जाने के बाद शरीर में क्या होता है? जानकर रह जाएंगे हैरान
पिता ने नहीं मानी हार, कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
पीड़ित पिता रामा शंकर दुबे ने अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा कि जब उनका परिवार मुंबई में था उसी दौरान 30 जनवरी 2017 को रेखा ने सोनू को अपने मायके बुलाया। रमा शंकर दुबे का आरोप है कि वह दिन सोनू का आखिरी दिन साबित हुआ क्योंकि उसके बाद से वह कभी नजर नहीं आया। पिता ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के माध्यम से सोनू की तलाश करने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: लकवाग्रस्त था पति, रास्ते में खून चूसने वाले से हो गई डील, बोला- “एक बूंद खून की कीमत ₹5000” सुनते ही पत्नी हुई तैयार, फिर...
8 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच शुरू
इसके बाद उन्होंने 20 अप्रैल 2024 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अपनी याचिका दायर की थी। वहीं अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रेखा देवी, रमेश पाठक, अखिलेश पाठक, राहुल पाठक, दीपक पाठक, आरती देवी और अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और लापता युवक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और अब सबकी निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं कि 8 साल पुराने इस रहस्य से पर्दा कब उठता है।