तेलंगाना में महिला ने अपने तीन नाबालिग बेटों को कथित तौर पर बेचा

Edited By Updated: 08 Dec, 2024 11:53 PM

central government phone interception ig punjab kesari

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चों समेत अपने तीन नाबालिग बेटों को कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की आयु पांच से सात वर्ष के बीच है और सभी को बचा लिया गया है।

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चों समेत अपने तीन नाबालिग बेटों को कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की आयु पांच से सात वर्ष के बीच है और सभी को बचा लिया गया है।

अरमूर पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने लगभग 10 महीने पहले अपने एक बच्चे को और बाद में दो अन्य बच्चों को एक से दो लाख रुपये में तीन अलग-अलग व्यक्तियों को कथित तौर पर बेच दिया था। पुलिस ने महिला और बच्चों को खरीदने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सिलसिले में जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!