त्योहारों से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, सरकार ने किया 30 दिन के बोनस देने का ऐलान

Edited By Updated: 29 Sep, 2025 10:20 PM

central government s gift before festivals

त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मोदी सरकार ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-संबंधी बोनस (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस देने की...

नेशनल डेस्क: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मोदी सरकार ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-संबंधी बोनस (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस देने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 2024-25 के लिए यह बोनस ₹6,908 तय किया गया है।

यदि किसी कर्मचारी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे प्रो-राटा आधार पर बोनस मिलेगा। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के कर्मचारी, एड-हॉक कर्मचारी और तीन साल से निर्धारित दिनों तक काम करने वाले कैजुअल लेबरर भी बोनस के दायरे में आएंगे। कैजुअल लेबरर के लिए बोनस ₹1,184 तय किया गया है।

कर्मचारी केवल तब पात्र होंगे जब वे 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहें। जो इस तिथि से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण बाहर हुए, उनमें से छह महीने से अधिक सेवा करने वाले कर्मचारी ही इस लाभ के हकदार होंगे। डेप्युटेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा।

बोनस की गणना अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन पर की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, ₹7,000 × 30 + 30.4 = ₹6,907.89, जिसे ₹6,908 तक राउंड किया गया। यह कदम लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत और खुशी देगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!