HPV Vaccine से सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने वाला पहला देश बनेगा ऑस्ट्रेलिया, स्कूली बच्चों को दी जा रही वैक्सीन

Edited By Updated: 02 May, 2026 02:20 PM

cervical cancer hpv vaccine gardasil australia campaign women health cance

Cervical Cancer/ HPV Vaccine: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। यह Uterus के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में पनपता है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार, इसके लगभग 99% मामलों के पीछे ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानि HPV संक्रमण जिम्मेदार होता...

Cervical Cancer/ HPV Vaccine: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। यह Uterus के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में पनपता है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार, इसके लगभग 99% मामलों के पीछे ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानि HPV संक्रमण जिम्मेदार होता है। यह वायरस अक्सर बिना लक्षण के शरीर में मौजूद रहता है, लेकिन बार-बार संक्रमण होने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं में यह चौथा सबसे आम कैंसर
दुनियाभर में महिलाओं में यह चौथा सबसे आम कैंसर है, लेकिन अब इसे खत्म करने की दिशा में एक ठोस प्रगति देखने को मिल रही है। खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया ने इस दिशा में एक मॉडल पेश किया है, जिसे फ्यूचर की बड़ी health success माना जा रहा है।

12 से 13 साल की स्कूली बच्चियों को दी जा रही HPV वैक्सीन
ऑस्ट्रेलिया पिछले कई सालों से एक organized strategy पर काम कर रहा है। वहां 12 से 13 साल की स्कूली बच्चियों को नेशनल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत HPV वैक्सीन दी जाती है। बाद में इस अभियान में लड़कों को भी शामिल किया गया, क्योंकि वे इस वायरस के वाहक बन सकते हैं। इस वैक्सीन का उद्देश्य HPV संक्रमण को रोकना है, जिससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।

Pap smear test की जगह HPV आधारित स्क्रीनिंग शुरू 
इस पहल की शुरुआत 2006 में वैज्ञानिक रिसर्च से हुई, जब HPV से बचाव के लिए एक प्रभावी वैक्सीन विकसित की गई। इसके बाद स्क्रीनिंग सिस्टम में भी सुधार किया गया। Pap smear test की जगह ज्यादा सटीक HPV based screening  शुरू की गई, जो हर पांच साल में एक बार करानी होती है। इसके अलावा महिलाओं को खुद सैंपल लेने की सुविधा भी दी गई, जिससे ज्यादा महिलाएं जांच के लिए आगे आने लगीं।

सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने वाला पहला देश बनेगा ऑस्ट्रेलिया 
इन प्रयासों के positive results अब सामने आने लगे हैं। हाल के आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में कम उम्र की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले बेहद कम हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले सालों में यह देश सर्वाइकल कैंसर को लगभग खत्म करने वाला पहला देश बन सकता है।

भारत में भी HPV टीकाकरण अभियान शुरू
भारत में भी इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। यहां 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। साथ ही महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि वे समय पर जांच और बचाव के उपाय अपनाएं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!