दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोग झुलसे...

Edited By Updated: 01 May, 2026 06:00 PM

explosion at pharmaceutical factory in telangana six people sustained burns

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में शुक्रवार को एक दवा फैक्टरी के संयंत्र में विस्फोट होने से छह लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि चित्याल के पास स्थित दवा फैक्टरी के संयंत्र...

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के नालगोंडा जिले में शुक्रवार को एक दवा फैक्टरी के संयंत्र में विस्फोट होने से छह लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि चित्याल के पास स्थित दवा फैक्टरी के संयंत्र में दबाव के चलते विस्फोट होने का अंदेशा है।

अधिकारी के मुताबिक, जब यह विस्फोट हुआ, उस समय आठ लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोग 10-15 प्रतिशत तक, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!