Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Mar, 2026 01:00 PM

बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चपेट में आयी एक बच्ची की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि हरपुर गांव निवासी सूरज राम की पुत्री सुप्रिया कुमारी (05) अपने घर के समीप सड़क पर...
नेशनल डेस्क। बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चपेट में आयी एक बच्ची की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि हरपुर गांव निवासी सूरज राम की पुत्री सुप्रिया कुमारी (05) अपने घर के समीप सड़क पर खेलते समय 16 मार्च को अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई थी।
सुप्रिया को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।