केरल में होंठ कटने पर एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद बच्चे की मौत, अस्पताल ने कार्डियक अरेस्ट का किया दावा

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 05:02 PM

child dies in kerala after receiving anesthesia for a cut lip

केरल के कन्नूर में एक अस्पताल में एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद बेहोश हुए 18 महीने के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि बच्चे के इलाज के दौरान लापरवाही की गई थी, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल कन्नूर के...

नेशनल डेस्क: केरल के कन्नूर में एक अस्पताल में एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद बेहोश हुए 18 महीने के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि बच्चे के इलाज के दौरान लापरवाही की गई थी, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल कन्नूर के एरामम-कुटूर के रहने वाले टी. सूरज और विजीशा का इकलौता बेटा देवांश 5 जुलाई को घर के बाहर खेल रहा था। खेल के दौरान अचानक उसके होंठ पर चोट लग गई थी। उसे पहले मथामंगलम के प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां उसे फसर्ट एड दी गई। इसके बाद उसे बेबी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। यहां पर एनेस्थीसिया देकर उसके घाव पर टांके लगाए गए।

इस इलाज के बाद भी बच्चे को होश नहीं आई और रात तकरीबन 9 बजे उसकी मौत हो गई। परिवार द्वारा डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया और उसके खिलाफ BNS की धारा 125 के तहत आऱोप लगाए गए। जानकारी के लिए बता दें कि इस धारा के तहत जीवन या पर्सनल सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्यों से संबंधित है और इसमें अधिकतम तीन महीने की जेल की सजा का प्रावधान है।

अस्पताल ने आरोपों से झाड़ा पल्ला

कन्नूर के बेबी मेमोरियल अस्पताल ने लगे लापरवाही के आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि बच्चे को एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद हालत ज्यादा सीरियस होने के कारण उसे क्रिटिकल केयर के लिए कन्नूर अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
वहीं अस्पताल का यह भी कहना है कि सही डोज़ और मेडिकल देखभाल के बावजूद एनेस्थीसिया के बाद मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन इलाज के दौरान सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया और अस्पताल द्वारा बच्चे की जान बचाने की सभी कोशिशें की गई। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!