Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jul, 2026 09:02 AM

मणिपुर से एक बार फिर हिंसा और हत्या की बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। राज्य के कांगपोकपी जिले में बीती शाम को खेत में काम कर रहे एक 53 वर्षीय व्यक्ति की हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात...
Manipur Shooting Incident : मणिपुर से एक बार फिर हिंसा और हत्या की बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। राज्य के कांगपोकपी जिले में बीती शाम को खेत में काम कर रहे एक 53 वर्षीय व्यक्ति की हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात मृतक की पत्नी के सामने हुई जो उस वक्त अपने पति के साथ ही काम कर रही थी। इस घटना के बाद इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल है।
एक अधिकारी ने बताया कि कुकी बहुल जिले के गोवाजांग गांव निवासी हाओलाल सिंगसिट अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसिट के साथ धान के खेत में काम कर रहे थे तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में हाओलाल सिंगसिट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आयी।
यह भी पढ़ें: हवस का भूखा पिता: सालों तक किया बेटी के साथ करता रहा गंदा काम, विवाह के बाद भी...
वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि शाम करीब चार बजे लगभग 20 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया।