चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों वीजा दिए

Edited By Updated: 07 Aug, 2019 11:39 PM

china granted kailash mansarovar travelers visas

चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिए हैं। चीनी दूतावास के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐसी खबर आई थी कि चीन सरकार ने भारत द्वारा लद्दाख को केंद्रशासित क्षेत्र बनाए जाने पर भारतीयों के एक समूह को वीजा ...

नई दिल्ली: चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिए हैं। चीनी दूतावास के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐसी खबर आई थी कि चीन सरकार ने भारत द्वारा लद्दाख को केंद्रशासित क्षेत्र बनाए जाने पर भारतीयों के एक समूह को वीजा देने में देरी की। चीनी दूतावास के एक सूत्र ने कहा, ‘ कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को पहले की भांति चीनी वीजा दिया गया। उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।'
PunjabKesari
चीन के तिब्बत क्षेत्र में कैलाश मानसरोवर की यात्रा को हिंदुओं में बड़ा पावन माना जाता है। हर साल सैंकड़ों भारतीय इस यात्रा पर जाते हैं जिसमें दुर्गम रास्तों से ट्रैकिंग कर जाना होता है। मंगलवार को चीन ने पृथक लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के भारत के फैसले पर ऐतराज किया था और कहा था कि उसे कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता है।
PunjabKesari
लेकिन भारत ने चीन के ऐतराज को खारिज कर दिया और इसे देश का अंदरूनी मामला बताया। सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है जो जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है। इसी के साथ सरकार ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!