कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष, कहा- 'मोदीनॉमिक्स' का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के आगे समर्पण है

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 01:07 PM

modinomics means appeasement of the us and surrender before china congress

कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स" (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब "अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण"...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स" (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब "अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण" है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 40.1 अरब अमेरिकी डॉलर था। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कहा कि 2025-26 में चीन के साथ भारत का वस्तु व्यापार घाटा 112.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2024-25 में 99.2 अरब अमेरिकी डॉलर था। रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण है''। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!