अमेरिका में  H1B वीजा पर रह रहे भारतीय दंपति की दुविधा;  पूछा- 'नौकरी बचाएं या कैंसर से जूझ रही मां", भावुक पोस्ट वायरल

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 07:34 PM

an indian couple in the us on an h 1b visa has shared an emotional account

अमेरिका में H-1B वीजा पर रह रहे एक भारतीय दंपति की रेडिट पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पत्नी की मां एडवांस स्टेज कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन वीजा स्टैंपिंग और नौकरी खोने की आशंका के कारण दंपति भारत जाने को लेकर दुविधा में है।

International Desk:  अमेरिका में H-1B वीजा पर रह रहे एक भारतीय दंपति की भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दंपति ने बताया कि पत्नी की मां एडवांस स्टेज कैंसर से जूझ रही हैं और उन्हें भारत जाकर उनके साथ समय बिताना है। लेकिन वीजा प्रक्रिया और नौकरी को लेकर अनिश्चितता उन्हें बड़ा फैसला लेने से रोक रही है। रेडिट पर साझा की गई एक अनाम पोस्ट के अनुसार, पति-पत्नी दोनों अमेरिका में H-1B वीजा पर नौकरी कर रहे हैं। भारत जाने के बाद उन्हें अमेरिका लौटने के लिए वीजा स्टैंपिंग करानी होगी। पति को आशंका है कि यदि वीजा प्रक्रिया में देरी हुई या अतिरिक्त जांच हुई, तो वे समय पर अमेरिका वापस नहीं लौट पाएंगे, जिससे उनकी नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। पोस्ट में शख्स ने लिखा कि वह समझ नहीं पा रहा कि केवल उसकी पत्नी भारत जाए या दोनों साथ जाएं।

 

उसने लिखा,मैं इस मुश्किल समय में अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता हूं, लेकिन नौकरी और वीजा को लेकर भी चिंता है।" उसने यह भी बताया कि अमेरिका में उनका अपना घर है, दो बच्चे हैं और फिलहाल भारत लौटकर बसना उनके लिए व्यावहारिक विकल्प नहीं है। H-1B वीजा पर काम करने वाले लोगों को अमेरिका से बाहर यात्रा करने के बाद दोबारा प्रवेश के लिए वैध वीजा स्टैंपिंग की आवश्यकता होती है। हाल के महीनों में वीजा प्रक्रिया में संभावित देरी और अतिरिक्त प्रशासनिक जांच को लेकर कई H-1B धारकों के बीच चिंता देखी गई है। हालांकि हर आवेदन अलग होता है और प्रक्रिया कई कारकों पर निर्भर करती है।

 

सोशल मीडिया पर बंटी राय
पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं। एक वर्ग का कहना था परिवार सबसे पहले आता है। दोनों को भारत जाना चाहिए। आखिरी समय में मां के साथ न होने का पछतावा जीवनभर रह सकता है। दूसरे वर्ग की राय थी पत्नी को भारत जाना चाहिए। पति बच्चों के साथ अमेरिका में रहे। इससे वीजा और नौकरी का जोखिम कुछ कम हो सकता है। कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि पारिवारिक आपात स्थिति में भारत जाकर वे बिना किसी बड़ी परेशानी के अमेरिका लौट आए थे। यह पोस्ट अब केवल एक परिवार की व्यक्तिगत कहानी नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर इसने करियर, परिवार, प्रवासी जीवन और H-1B वीजा धारकों की चुनौतियों को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!