‘ये सिर्फ ट्रेलर था...’ सरकार को CJP ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 10:51 AM

cjp protest  will oust the government from power  cjp s stern warning

दिल्ली में बीते दिन जंतर- मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने सरकार को सीधे तौर पर आड़े हाथों लेते हुए साफ कर दिया है कि उनकी अगुवाई वाली लीडरशिप NSA, UAPA जैसी...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में बीते दिन जंतर- मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने सरकार को सीधे तौर पर आड़े हाथों लेते हुए साफ कर दिया है कि उनकी अगुवाई वाली लीडरशिप NSA, UAPA जैसी सख्त धाराओं या एफआईआर (FIR) की धमकियों से डरने वाली नहीं है। 

<

>

आशुतोष रंका ने दी सरकार को चेतावनी

रंका ने चेतावनी देते हुए कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली की सड़कों पर जो दिखा, वह "महज़ एक ट्रेलर" था। अगर सरकार द्वारा उनकी बाते नहीं मानी गई तो देश के युवा बुरी तरह से सत्ता से बाहर कर देंगे। CJP प्रवक्ता ने कहा कि "स्वतंत्र भारत के इतिहास में छात्रों का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। कोई भी युवाओं और छात्रों की ताकत को कम आंकने की भूल न करे। इसी के साथ उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आंदोलन 31 दिनों से जारी है और पूरी तरह अहिंसक रहा है। हिंसा वहीं भड़की जहां पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि जब तक प्रदर्शन में शामिल युवा और छात्रों पर हुई FIR वापिस नहीं ली जाती, तब तक यह आंदोलन खत्म नहीं होगा।

हम NSA और UAPA में जेल जाने को तैयार हैं: आशुतोष रंका

आशुतोष रंका ने कहा कि देश के हक की लड़ाई में जेल जाना बहुत मामूली बात है। उन्होंने BJP समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों से दलीय राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के इस मुद्दे का समर्थन करने की अपील की।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!