Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jun, 2026 05:18 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बुराड़ी में DTO, Vehicle Inspection Unit, Vehicle Training Institute और Automated Testing Station (ATS) का औचक निरीक्षण किया।
नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बुराड़ी में DTO, Vehicle Inspection Unit, Vehicle Training Institute और Automated Testing Station (ATS) का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने इस दौरान नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। ATS के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी सरकारी दफ्तरों में सुविधा के लिए आते हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर सेवा सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो। जहां कमी मिलेगी, वहां सुधार होगा और जहां लापरवाही मिलेगी, वहां जवाबदेही तय होगी।