भारत आए ऑस्ट्रेलियाई NRI की निर्मम हत्याः पंजाब के महानगर से थे लापता, पुलिस ने किए Shocking खुलासे

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 07:28 PM

missing australian nri murdered in amritsar brother among accused arrested

अमृतसर से लापता ऑस्ट्रेलियाई NRI सुनील शर्माकी हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने इस मामले में उनके भाई समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले ने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में...

International Desk: भारत आए ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और प्रवासी भारतीय सुनील शर्मा (Sunil Sharma)  की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब के महानगर  अमृतसर (Amritsar) से लापता हुए  66 वर्षीय सुनील शर्मा की हत्या के मामले में उनके भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े विस्तृत तथ्यों, हत्या की साजिश और आरोपियों की भूमिका का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।सुनील शर्मा ऑस्ट्रेलिया के  मेलबर्न (Melbourne)  में गणित शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वह मई महीने में अपने पैतृक घर और संपत्ति से जुड़े मामलों को देखने के लिए पंजाब आए थे। बताया गया है कि वह अमृतसर स्थित अपने मकान में रंगाई-पुताई और अन्य कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

 

22 मई को अचानक उनके लापता होने के बाद परिवार और पुलिस की चिंता बढ़ गई थी। सुनील शर्मा की गुमशुदगी की खबर ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उनके परिजनों और पंजाबी प्रवासी समुदाय का भी ध्यान खींचा था। उनका मोबाइल फोन 22 मई से बंद था और परिवार को उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस वजह से मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ गया था। मामले के दौरान सुनील शर्मा की बेटी सुरभि शर्मा  (Surbhi Sharma)  ने एक भावुक वीडियो जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) से अपने पिता को खोजने की अपील की थी। 

 

जांच के दौरान पुलिस का संदेह सुनील शर्मा के भाई सन्नी शर्मा (Sunny Sharma) पर गया। इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।  सूत्रों के अनुसार, पुलिस लंबे समय से संपत्ति विवाद के पहलू की जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में यह विवाद हत्या के पीछे की प्रमुख वजह के रूप में सामने आया। शुरुआत में पुलिस ने सुनील शर्मा की गुमशुदगी के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया था। लेकिन हत्या की पुष्टि और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सन्नी शर्मा कथित तौर पर  NDPS Act से जुड़े एक पुराने मामले में भी वांछित था।
 
  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!