Karnataka: CM बनते ही DK शिवकुमार ने किए बड़े ऐलान, छात्रों और युवाओं को दिया बड़ा तोहफा

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 05:22 AM

karnataka dk shivakumar made major announcements as soon as he became cm

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, युवा-छात्र केंद्रित कल्याणकारी पहल की घोषणा की, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास, 10,000 भारत जोड़ो युवा संघों का गठन और निजी रोजगार एक्सचेंज की स्थापना शामिल हैं।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, युवा-छात्र केंद्रित कल्याणकारी पहल की घोषणा की, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास, 10,000 भारत जोड़ो युवा संघों का गठन और निजी रोजगार एक्सचेंज की स्थापना शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, शिवकुमार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कल्याणकारी उपायों पर निर्णय लिया गया, जिनमें सभी छात्रों को गैर-लग्जरी सरकारी बसों में मुफ्त बस पास उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती के लिए कार्यक्रमों की एक सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार पहले ही 56,000 नौकरियों की घोषणा कर चुकी है। अगली कैबिनेट बैठक तक, हम सभी विभागों को बुलाएंगे और एक कैलेंडर जारी करेंगे जिसमें अधिसूचना जारी करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख बताई जाएगी।" शिवकुमार ने यह भी कहा कि निजी रोजगार एक्सचेंज स्थापित किए जाएंगे जहां नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण करा सकेंगे। 

उन्होंने कहा, "निजी रोजगार एक्सचेंज की कार्यप्रणाली एक महीने के भीतर तय कर ली जाएगी।" बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने सरकार के पहले चरण के नीतिगत निर्णयों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी छात्रों के लिए, चाहे वे 10वीं, ग्यारहवीं-बारहवीं, डिग्री या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में हों, ''हम बिना किसी से शुल्क लिए मुफ्त बस पास दे रहे हैं।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!