पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी से उत्तर भारत में शीत लहर का कहर, दिल्ली में 5 डिग्री तक जाएगा पारा

Edited By Updated: 10 Jan, 2021 12:31 PM

cold wave havoc in north india due to snowfall

बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। मौसम...

नेशनल डेस्क: बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक  पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 से 13 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

 

दिल्ली में 5 से 6 डिग्री तक जा सकता है पारा
मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक दिल्ली में पारा पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान गिर कर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है जो सामान्य से अधिक है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!