असम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस का मकसद समुदायों के बीच फूट डालकर सत्ता हथियाना है

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 06:14 PM

congress s aim is to seize power by creating divisions among communities pm modi

असम विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार करते हुए उसे 'झूठे वादों की दुकान' करार दिया। गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोकराझार की जनता को संबोधित करते...

नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार करते हुए उसे 'झूठे वादों की दुकान' करार दिया। गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोकराझार की जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक बोडोलैंड की पीढ़ियों को झूठे सपनों के जाल में उलझाए रखा।

हर वादे के साथ चार 'महा-झूठ' बोनस में

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस झूठ के वादों की दुकान है। यहाँ हर एक झूठे वादे के साथ चार 'महा-झूठ' बोनस गिफ्ट के तौर पर मिलते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस का इरादा कभी अपने वादों को पूरा करने का होता ही नहीं।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल अपनी राजनीति साधने के लिए समुदायों के बीच नफरत के बीज बोए।

<

>

बोडो शांति समझौते से आया बदलाव

पीएम मोदी ने बीजेपी-एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने कलह पैदा की, वहीं बीजेपी ने स्थायी शांति स्थापित की। पीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते ने पहली बार सभी प्रमुख संगठनों को एक मंच पर लाया। बोडो भाषा को 'सहयोगी आधिकारिक भाषा' (Associate Official Language) का दर्जा दिया गया है। बोडोलैंड के लिए ₹1,500 करोड़ के विशेष पैकेज और कोकराझार में मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि अब इस क्षेत्र में बम और बंदूकों के बजाय विकास की गूंज सुनाई देती है।

डबल-इंजन सरकार ने चुकाया कर्ज

प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, "बोडो समुदाय का प्यार मेरे ऊपर एक कर्ज की तरह है। मेरा लक्ष्य सेवा और विकास के जरिए इस कर्ज को चुकाना है।" उन्होंने ₹4,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को इसी दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!