असम वालों को पीएम मोदी ने दी ₹4,570 करोड़ की सौगात, तीन नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 04:38 PM

pm modi unviels projects worth over rs 4 570 crore in assam

असम में चुनावी बिगुल बजने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए बड़ा दांव चला है। शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, पीएम मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ₹4,570...

नेशनल डेस्क: असम में चुनावी बिगुल बजने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए बड़ा दांव चला है। शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, पीएम मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ₹4,570 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। खराब मौसम के चलते कोकराझार न जा पाने के कारण उन्होंने ये सभी उद्घाटन वर्चुअली संपन्न किए।

पूर्वोत्तर को मिलीं 3 नई लाइफलाइन

प्रधानमंत्री ने तीन नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर पूर्वोत्तर की रेल यात्रा को एक नई ऊंचाई दी है:

'असम माला 3.0' और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

सड़क परिवहन को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने असम माला 3.0 का भूमि पूजन किया। ₹3,200 करोड़ की इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे असम में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके साथ ही:

  • बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) क्षेत्र में ₹1,100 करोड़ की लागत से चार फ्लाईओवर और दो बड़े पुलों का निर्माण होगा।

  • कोकराझार के बाशबारी में एक रेलवे ओवरहॉलिंग (POH) वर्कशॉप की आधारशिला रखी गई, जो क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

कल सिलचर में होगा ₹23,550 करोड़ का शिलान्यास

प्रधानमंत्री के इस दौरे का दूसरा दिन और भी भव्य होने वाला है। शनिवार (14 मार्च) को पीएम मोदी सिलचर पहुंचेंगे, जहां वे ₹23,550 करोड़ की विशाल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन प्रोजेक्ट्स को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के 'ट्रिपल इंजन' विकास के रूप में देखा जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!