गोपाल राय बोले-प्रदूषण के खिलाफ जंग में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान में साथ दें दिल्लीवाले

Edited By Updated: 20 Oct, 2021 03:46 PM

contribute to red light on gaadi off campaign gopal rai

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली निवासियों से वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से चलाए जा रहे ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ'' अभियान में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की। राय ने कहा कि सरकार और समाज दोनों जब मिल कर लड़ेगा

नेशनल डेस्क: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली निवासियों से वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से चलाए जा रहे ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की। राय ने कहा कि सरकार और समाज दोनों जब मिल कर लड़ेगा, तभी हम दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को जीत सकेंगे। दिल्ली के दो करोड़ लोग इस महा अभियान में जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देते हैं, तो दिल्ली में वाहन प्रदूषण को 15 से 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। वहीं, 21 अक्तूबर को दिल्ली के सभी विधायक चंदगी राम अखाड़े के पास ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे।

 

दिल्ली सरकार ने वाहन प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' महा अभियान को दिल्ली में शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से ‘युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध' अभियान के अंतर्गत शुरू किए गए इस अभियान में दिल्ली के 100 प्रमुख चौराहों पर तैनात पर्यावरण मॉर्शल प्ले कॉर्ड के जरिए वाहन चालकों को जागरूक कर रहे हैं। राय ने आज दिल्ली के दो करोड़ निवासियों से इस अभियान में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब सरकार और समाज दोनों मिल कर लड़ेगा, तभी हम प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को जीत सकेंगे। अगर दिल्लीवासी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देते हैं, तो दिल्ली में वाहन प्रदूषण को 15 से 20 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

 

राय ने कहा कि रेड लाइट अभियान, दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने का महाअभियान है। इस ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान का मकसद है कि चौराहों पर चालू हालत में खड़े वाहनों से जलने वाले ईंधन को रोका जाए। दिल्ली के दो करोड़ लोग इस महाअभियान में अपनी हिस्सेदारी पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं, तो हम 15 से 20 फीसद तक वाहन प्रदूषण को कम कर सकते हैं। यह पूरा अभियान स्वैच्छिक है। दिल्ली के लोगों को अपनी स्वेच्छा से पूरी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में अपना योगदान देकर शामिल होना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!