कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटे में 2 लाख 68 हज़ार नए केस- 402 लोगों की मौत

Edited By Updated: 15 Jan, 2022 09:53 AM

corona virus covid19 corona vaccine health minister

देश में जानलेवा कोरोना वायरस अपनी चरम सीमा पर है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: देश में जानलेवा कोरोना वायरस अपनी चरम सीमा पर है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई। वहीं,  कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 6041 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.66% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे।  
 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 14 लाख 17 हजार 820 हो गई है, वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 752 हो गई है।  आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 22 हजार 622 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 49 लाख 47 हजार 390 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 

टीकाकरण की बात  करें तो अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 156 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।  कल 58 लाख 2 हजार 976 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 156 करोड़ 2 लाख 51 हजार 117 डोज़ दी जा चुकी हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!