Edited By Radhika,Updated: 26 Mar, 2026 12:46 PM

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस धमाल कर दिया है। इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जो बॉलीवुड के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म ने अपनी रिलीज के महज एक हफ्ते के भीतर ही 'एनिमल', 'बजरंगी भाईजान'...
नेशनल डेस्क: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस धमाल कर दिया है। इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जो बॉलीवुड के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म ने अपनी रिलीज के महज एक हफ्ते के भीतर ही 'एनिमल', 'बजरंगी भाईजान' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शाही एंट्री
साउथ की 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों के दबदबे वाले 1000 करोड़ क्लब में अब 'धुरंधर 2' ने भी अपनी जगह बना ली है। फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने दुनिया भर में सिर्फ 7 दिनों में यह जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड की बराबरी है।

बुधवार को रचा इतिहास
वर्किंग डे होने के बावजूद बुधवार को फिल्म के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई। 'धुरंधर 2' ने बुधवार को 47.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर बॉलीवुड के इतिहास में 'सबसे बड़े बुधवार' का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म (32 करोड़) के नाम था।
सबसे तेज 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा
बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में 'धुरंधर 2' की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी है:
- धुरंधर 2: मात्र 7 दिन (623 करोड़ नेट)
- जवान: 25 दिन
- स्त्री 2: 39 दिन
- छावा: 65 दिन
हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने 7 दिनों में 586 करोड़ कमा लिए हैं। उम्मीद है कि गुरुवार को यह अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (13 दिन में 600 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज 600 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी।
विदेशी बाजारों में भी 'रणवीर' का जलवा
फिल्म को घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 262 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रामनवमी की छुट्टी और आने वाले दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।