कोरोना की चपेट में दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी दफ्तर में भी कई लोग संक्रमित

Edited By Updated: 16 Sep, 2020 12:32 PM

corona virus delhi bjp adesh gupta

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुप्ता ने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी दी। उन्होंने आज ट्वीट किया, पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी

नई दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुप्ता ने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी दी। उन्होंने आज ट्वीट किया, पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। वैसे तो मैं पिछले एक सप्ताह से क्वारंटीन हूं फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक  आदेश गुप्ता के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में काम कर रहे कई अन्य लोगों में भी वायरस का संक्रमण पाया गया है। बीजेपी कार्यालय में काम करने वाले करीब दर्जनभर लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि बीजेपी कार्यालय का सैनेटाइजेशन किया जाएगा। भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया सेल  प्रमुख ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को विभिन्न कोविड सेंटरों में भेज दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!