नवी मुंबई के वाशी में बड़ा हादसा टला: व्यस्त सड़क पर गिरी विशालकाय क्रेन

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 02:57 PM

crane collapses on mumbai busy vashi road major accident averted

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के वाशी इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सेक्टर-26 स्थित कोपरी पेट्रोल पंप के पास एक सरकारी इमारत के पुनर्विकास काम में जुटी एक विशाल क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर जा गिरी।

नवी मुंबई : महाराष्ट्र में नवी मुंबई के वाशी इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सेक्टर-26 स्थित कोपरी पेट्रोल पंप के पास एक सरकारी इमारत के पुनर्विकास काम में जुटी एक विशाल क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर जा गिरी।

गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के मुताबिक कल रात करीब 11 बजे निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क के उस पार जा गिरी। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

आतौर पर घटनास्थल पर गाड़यिों और पैदल चलने वालों की काफी आवाजाही रहती है। अधिकारियों ने कहा कि अगर क्रेन किसी गुजरते वाहन या पैदल यात्री पर गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्रेन गिरने के कारण और इस घटना की जवाबदेही का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!