बाराबंकी में सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, एक की हालात गंभीर

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 10:22 AM

two kanwariyas killed in road accident in barabanki

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात करीब एक बजे सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन कांवडियों में से दो की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सभी सावन के दूसरे सोमवार पर जल चढ़ाने श्रीलोधेश्वर महादेवा रामनगर...

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात करीब एक बजे सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन कांवडियों में से दो की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सभी सावन के दूसरे सोमवार पर जल चढ़ाने श्रीलोधेश्वर महादेवा रामनगर जा रहे थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना फतेहपुर नगर पंचायत के जोशी टोला के शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (25) अपने साथी सचिव जोशी (24) और शक्तिमान ( 23) के साथ रामनगर क्षेत्र के श्रीलोधेश्वर महादेव तीर्थ जा रहे थे। सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर के पास कांवडियों के ही खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़े। तीनों को बेहोशी की हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां शैलेंद्र जोशी और शक्तिमान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक कावड़यिा का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!