ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बुजुर्ग ने 18000 फुट से लगाई छलांगः बोले- 'डरता कौन है? वीडियो मचा रहा धूम

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 01:55 PM

darta kaun hai  indian man s grandfather goes skydiving in australia

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय बुजुर्ग ने 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर लोगों का दिल जीत लिया। अपने पोते अंकित के साथ रोमांच का आनंद लेते हुए उन्होंने छलांग से पहले 'जय हिंद', 'जय भारत' और 'जय हरियाणा' के नारे लगाए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर...

International Desk:   उम्र अगर हौसले के सामने छोटी पड़ जाए, तो ऐसे ही प्रेरणादायक किस्से जन्म लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया में 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को Ankit Big Mouth नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। वीडियो की शुरुआत में अंकित अपने दादा जी के हाथ में तिरंगा थमाकर कहते हैं कि वह उन्हें ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग कराने लाए हैं और इस बार छलांग 18,000 फीट की ऊंचाई से होगी। वीडियो के अनुसार, यह दादा जी की पहली स्काईडाइविंग नहीं है। इससे पहले भी वह 15,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव कर चुके हैं। इस बार उन्होंने और भी अधिक ऊंचाई से छलांग लगाकर अपने साहस का परिचय दिया।

 

जब अंकित ने अपने दादा जी से पूछा कि क्या उन्हें डर लग रहा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "डरता कौन है, मैं?" इसके बाद उन्होंने पूरे जोश के साथ "जय हिंद", "जय भारत" और "जय हरियाणा" के नारे लगाए और प्रशिक्षक के साथ विमान से छलांग लगा दी। वीडियो में बुजुर्ग का उत्साह, आत्मविश्वास और देशभक्ति लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि "उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है", जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे दादा हर परिवार के लिए प्रेरणा हैं।  

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!