Edited By Anil dev,Updated: 20 Apr, 2018 11:18 AM

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सबसे खास सहयोगी छोटा शकील के मरने की खबर एक अफवाह थी। छोटा शकील अभी जिंदा है। दरअसल एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक शख्स खुद को बिलाल बताते हुए किसी शख्स को छोटा शकील के मरने की खबर दे रहा था।...
नई दिल्ली: मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सबसे खास सहयोगी छोटा शकील के मरने की खबर एक अफवाह थी। छोटा शकील अभी जिंदा है। दरअसल एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक शख्स खुद को बिलाल बताते हुए किसी शख्स को छोटा शकील के मरने की खबर दे रहा था। वह दूसरा शख्स दाऊद बताया जा रहा था लेकिन जब छानबीन की गई तो इस पूरे मामले के पीछे थाई पुलिस के एक खत का पता चला। थाईलैंड पुलिस ने 27 जनवरी को इंटरपोल को एक पत्र लिखा था। उसी के बाद छोटा शकील के मरने की खबर फैली थी। बाद में पता चला कि वह लैटर फर्जी था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाईलैंड पुलिस ने इंटरपोल को फर्जी खत लिखने के आरोप में एक जर्मन नागरिक फ्रेंक को बैंकाक में गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया में फैली थी सनसनी
इसके बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या दाऊद ने ही अपने करीबी छोटा शकील के मरने की खबर फैलाई थी? दाऊद के सबसे करीबी और डी कंपनी के सी.ई.ओ. माने जाने वाले छोटा शकील की मौत का ऑडियो वायरल होने के बाद देश और विदेश के मीडिया में सनसनी फैल गई थी। छोटा शकील की मौत की खबर जांच एजैंसियों के लिए पहेली बन गई थी। इस ऑडियो टेप में एक शख्स जो खुद को बिलाल बता रहा है वह छोटा शकील के करीबी को न सिर्फ शकील के मरने की खबर बता रहा है बल्कि उसका दावा है कि दाऊद का भाई अनीस छोटा शकील के पैसे को भी हजम करना चाहता है। थाईलैंड पुलिस के जरिए इंटरपोल को लिखे गए इस खत में बताया गया है कि शकील शेख जिसे छोटा शकील के नाम से भी जाना जाता है, की मौत 7 जनवरी को हो चुकी है।