भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका असली चेहरा : राहुल

Edited By Updated: 02 May, 2026 11:38 PM

the mask of bjp s  nari vandan  has slipped off its anti women ideology is its

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा सांसद गेनीबेन ठाकोर के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल का "नारी वंदन" का मुखौटा अब उतर गया है और महिला विरोधी विचारधारा ही...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा सांसद गेनीबेन ठाकोर के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल का "नारी वंदन" का मुखौटा अब उतर गया है और महिला विरोधी विचारधारा ही उसका असली चेहरा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि गुजरात के साथ पूरे देश की महिलाएं भाजपा को इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

विश्वकर्मा ने गुजरात में हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का हवाला देते हुए कांग्रेस सांसद ठाकोर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बनासकांठा से सांसद ठाकोर लोकसभा में गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र सदस्य हैं।

राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष ने कांग्रेस की हमारी महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर अभद्र टिप्पणी की है। 'नारी वंदन' का मुखौटा उतर गया।'' उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं, बल्कि भाजपा की मनुवादी और महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''यह है भाजपा का नारी वंदन? ये करेंगे महिलाओं का सशक्तीकरण? ये देंगे अधिकार? सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाएं इन्हें बर्दाश्त नहीं हैं, एक ही पल में इनकी (भाजपा की) विकृत मानसिकता सामने आ जाती है।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी तो, कांग्रेस की महिला सांसदों के सवालों से घबराकर, संसद छोड़कर पहले ही भाग चुके हैं। मोदी जी ख़ुद कहते हैं, 'नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।' मगर भाजपा खुद यह (बात) भूल गई।'' राहुल ने कहा कि ''महिला-विरोधी भाजपा'' यह याद रखे कि गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी विश्वकर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल ऐसे लोगों को संरक्षण देता है।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। उन्होंने कहा, ''एक तरफ भाजपा सरकार संसद में भी महिलाओं पर अनर्गल आरोप लगाकर अपमानित करती है, दूसरी तरफ उसके नेता अभद्र टिप्पणी करके महिलाओं को अपमानित करते हैं। भाजपा हमेशा ऐसे लोगों को संरक्षण देती है।" प्रियंका ने दावा किया कि महिला विरोधी भाजपा के सियासी "नारी वंदन" की यही असलियत है। उन्होंने कहा, "गेनीबेन ठाकोर, आपके संघर्ष को मैं जानती हूं और आपके साथ खड़ी हूं। आपकी हिम्मत पर हम सब को गर्व है।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!