दिल्लीः लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में धर्मगुरु दाती महाराज पर दर्ज हुआ मामला

Edited By Updated: 23 May, 2020 08:41 PM

delhi case filed against dharmaguru dati maharaj for lockdown violation

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को स्वघोषित धर्मगुरु दाती महाराज और कुछ अन्य के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन कर दक्षिण दिल्ली के मंदिर में कथित तौर पर भीड़ एकत्र करने के आरोप में मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल...

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने शनिवार को स्वघोषित धर्मगुरु दाती महाराज और कुछ अन्य के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन कर दक्षिण दिल्ली के मंदिर में कथित तौर पर भीड़ एकत्र करने के आरोप में मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल असोला स्थित शनिधाम मंदिर की तस्वीरों का संज्ञान लिया जिनमें प्रतीत हो रहा है कि लॉकडाउन के नियमों के विपरीत सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘ शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे शनिधाम के प्रमुख पुजारी दाती महाराज और कुछ अन्य लोगों ने मंदिर में अनुष्ठान किया।'' पुलिस ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं के तहत मैदान गढ़ी थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!