Edited By Mansa Devi,Updated: 23 Mar, 2026 05:24 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी (RCS) कार्यालय में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और एक ऐतिहासिक अदालत कक्ष का उद्घाटन किया, जिसकी मरम्मत की गई है।
नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी (RCS) कार्यालय में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और एक ऐतिहासिक अदालत कक्ष का उद्घाटन किया, जिसकी मरम्मत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि यहीं भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के खिलाफ विधानसभा में बम फेंकने के मामले में मुकदमा चलाया गया था और परिसर अब भी कमोबेश वैसा ही है।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस स्थान को देखने आना चाहिए ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को समझ सकें और उनके बलिदान को याद रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग शहीदों के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन अपने जीवन में उनके आदर्शों का पालन नहीं करते और उनके बलिदानों को याद नहीं रखते। गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनकी शहादत को याद रखेगा। मुख्मयंत्री ने कहा कि वह उन्हें सम्मानपूर्वक नमन करती हैं।