CM रेखा गुप्ता ने किया निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स का दौरा, Juvenile Justice Portal किया लॉन्च

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 07:04 PM

cm rekha gupta launched the juvenile justice portal

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज 'नॉर्मल छाया कॉम्प्लेक्स' का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। दौरे का मुख्य आकर्षण 'जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल' का...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज 'नॉर्मल छाया कॉम्प्लेक्स' का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। दौरे का मुख्य आकर्षण 'जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल' का शुभारंभ रहा, जिसे बाल संरक्षण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए विकसित किया गया है।

PunjabKesari

महिलाओं और बच्चों से की बातचीत

सीएम ने परिसर के भीतर संचालित 'महिला हाट', 'समर्थ आंगनवाड़ी' और 'संकल्प हब' का निरीक्षण किया। वहां पर काम करने वाली महिलाओं से बातचीत करते हुए सीएम ने उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने के जज्बे की सराहना की। सीएम ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें स्कूल बैग और स्टेशनरी भेंट की। साथ ही, माताओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए 'हेल्थ किट' प्रदान की गईं।

PunjabKesari

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और डिजिटल पहल

सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि वितरित की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस पोर्टल को लाइव किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म बाल सुधार और संरक्षण सेवाओं की वास्तविक समय (Real-time) निगरानी सुनिश्चित करेगा। इसे सिस्टम में जवाबदेही बढ़ाने और बच्चों के कानूनी हितों की रक्षा के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!