Delhi: कृष्ण विहार में फटा सिलेंडर, मकान का आधा हिस्सा गिरा, एक महिला की मौत

Edited By Updated: 09 Nov, 2024 10:21 PM

delhi cylinder exploded in krishna vihar one woman died

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर में धमाका होने से एक घर का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर में धमाका होने से एक घर का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि कृष्ण विहार में एक घर में आग लगने की सूचना अपराह्न 3.39 बजे मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह एलपीजी सिलेंडर विस्फोट था, जिसके कारण दो मंजिला मकान का एक हिस्सा ढह गया था।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान करीब तीन घंटे तक चला। उन्होंने बताया कि मलबे में रजनी (24) और रेणु (20) नाम की दो महिलाएं दब गईं। उन्हें बाहर निकाला गया और संजय गांधी स्मारक अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रजनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रेणु का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रेणु 18 प्रतिशत जल गई है। अधिकारी के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!