‘वैचारिक लड़ाई' है दिल्ली का चुनाव: अमित शाह

Edited By Pardeep,Updated: 31 Jan, 2020 11:35 PM

delhi election is  ideological battle  amit shah

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि इस बार हो रहा दिल्ली विधानसभा का चुनाव ‘वैचारिक लड़ाई'' है। शाह ने आश्चर्य जताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि इस बार हो रहा दिल्ली विधानसभा का चुनाव ‘वैचारिक लड़ाई' है। शाह ने आश्चर्य जताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व नेताओं- उमर खालिद और कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह के आरोपों पर चुप क्यों हैं? 

गृह मंत्री ने यहां कमला नगर क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं 12 दिनों से चिल्लाकर पूछ रहा हूं, मगर वह (केजरीवाल) चुप हैं।'' उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एक वर्ष से अधिक समय से इस मुद्दे को दबाकर बैठी है लेकिन वर्ष 2016 मामले के देशद्रोह के आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी।

शाह ने कहा, ‘‘इस वर्ष का दिल्ली का चुनाव ‘वैचारिक लड़ाई' है। एक तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी हैं, केजरीवाल एवं उनकी पार्टी है- जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं है और वे केवल तुष्टिकरण की राजनीति में शामिल हैं। दूसरी तरफ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।''

उन्होंने कहा,‘‘ केजरीवाल जेएनयू छात्र संघ के पूर्व नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के आरोपों के मुद्दे पर खामोश हैं क्योंकि उनके पास ‘बोलने का साहस' नहीं है।'' गृह मंत्री ने कहा कहा, ‘‘शरजील इमाम ने असम को देश से अलग करने की बात कही और भारत को तोड़ने का आह्रान किया।'' उन्होंने कहा, ‘‘ केजरीवाल ने ट्रवीट कर मुझसे कहा कि हमें शरजील को गिरफ्तार करना चाहिए। हमने अगले दिन ही उसे (शरजील को) गिरफ्तार किया।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!