कतर गैस प्लांट हादसे में जान गंवाने वाले 4 भारतीयों के श'व भारत रवाना, दूतावास ने दी जानकारी

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 03:00 AM

bodies of 4 indians who lost their lives in qatar blast flown back home

कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले 12 भारतीय नागरिकों में से चार के शव बृहस्पतिवार को भारत भेज दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रविवार को हुए इस भीषण विस्फोट में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें...

इंटरनेशनल डेस्कः कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले 12 भारतीय नागरिकों में से चार के शव बृहस्पतिवार को भारत भेज दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रविवार को हुए इस भीषण विस्फोट में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 12 भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल था।

दोहा में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "रास लाफान विस्फोट में जान गंवाने वाले 12 भारतीय नागरिकों में से चार के शव आज भारत भेजे जा रहे हैं।" दूतावास ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि बाकी शवों को भी जल्द ही भारत भेज दिया जाएगा। दूतावास ने पीड़ित परिवारों और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है।"

पोस्ट में कहा गया, "हम कतर के अधिकारियों के साथ-साथ इस मामले में सहयोग और समन्वय के लिए भारतीय सामुदायिक संगठनों को धन्यवाद देते हैं। दूतावास इस दुर्घटना में घायल हुए अन्य भारतीयों के भी लगातार संपर्क में है।" कतर एनर्जी एलएनजी द्वारा संचालित बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति इकाई में हुए विस्फोट में 66 लोग घायल हो गए थे, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!