होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 11 लोगों को पकड़ा

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 12:12 AM

sex racket busted at hotel 11 people including 5 young women arrested

मेरठ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी करके देह व्यापार के आरोप में पांच युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीम ने रोहटा...

नेशनल डेस्क : मेरठ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी करके देह व्यापार के आरोप में पांच युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीम ने रोहटा मार्ग स्थित एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिलने के बाद छापा मारकर कई कमरों की तलाशी ली, जिनमें पांच युवतियां व छह पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। अग्रवाल ने बताया कि युवतियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए 'वन स्टॉप सेंटर' भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुल‍िस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!