दिल्ली: मुबारकपुर में मकान गिरा, एक व्यक्ति की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Edited By Updated: 21 Feb, 2024 07:38 PM

delhi house collapses in mubarakpur one person dead

राजधानी दिल्ली में एक घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है क्योंकि कुछ लोगों के "मलबे में दबे होने" की आशंका है।

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है क्योंकि कुछ लोगों के "मलबे में दबे होने" की आशंका है। घटना आज शाम करीब पांच बजे गुरुद्वारा रोड पर कोटला मुबारकपुर में हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे गुरुद्वारा रोड पर एक इमारत गिरने की सूचना मिली। पुलिस ने कहा, ''मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नीचे खींचने के दौरान, एक घर की पहली मंजिल की दीवार गिर गई, जिसमें विनय (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाथू (30) को चोट लगी और आनंद जो चाय लाने गया था, भाग्यशाली था जो बच गया।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!