ईरान के हमले में राजस्थान के दलीप सिंह समेत 2 क्रू मेंबर्स की मौत, कमर्शियल जहाज पर गिरी थी मिसाइल

Edited By Updated: 04 Mar, 2026 02:01 PM

two crew members including dalip singh of rajasthan killed in iran attack

ओमान के खासब पोर्ट पर 'स्काईलाइट' जहाज पर हुए हमले में लापता हुए नागौर (राजस्थान) के खींवताना निवासी दलीप सिंह और एक अन्य क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि हो गई है। परिवार से उनकी आखिरी बातचीत 28 फरवरी को हुई थी। इस दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

नेशनल डेस्क: ओमान के खासब पोर्ट (Khasab Port) पर खड़े एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में लापता दो क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों में राजस्थान के नागौर जिले के खींवताना निवासी दलीप सिंह भी शामिल हैं। जहाज कंपनी 'स्काईलाइट' ने बुधवार सुबह आधिकारिक तौर पर इस दुखद घटना की जानकारी दी। 

तीन दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन 

शिपिंग कंपनी के अनुसार, हमले के तुरंत बाद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था। हालांकि, हमले के दौरान कैप्टन आशीष और दलीप सिंह समेत तीन लोग लापता हो गए थे। पिछले तीन दिनों से कंपनी और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं, जिसके बाद बुधवार को बिहार के रहने वाले आशीष का शव मिल गया है। वहीं, दिलीप के बॉडी अभी नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने खोला 'स्पेशल कंट्रोल रूम', इन टोल-फ्री नंबरों पर मिलेगी मदद

डेढ़ महीने पहले ही जॉइन की थी ड्यूटी 

दलीप सिंह के भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि दलीप (पुत्र कानसिंह) ने इसी साल 22 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी में अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। वे एक ऑयल/केमिकल टैंकर में क्रू मेंबर के तौर पर तैनात थे। दलीप अपने पीछे शोक संतप्त परिवार छोड़ गए हैं। 

28 फरवरी को हुई थी अंतिम बातचीत 

परिजनों ने बताया कि दलीप से उनकी आखिरी बातचीत 28 फरवरी को हुई थी। उस समय तक सब कुछ सामान्य था। गौरतलब है कि दलीप के साथ नागौर के ही बामणा गांव के रहने वाले सुनील कुमार भी इसी जहाज पर कार्यरत थे। दलीप, सुनील की शिफ्ट खत्म होने के बाद उनकी जगह ड्यूटी संभालने के लिए शिप पर पहुंचे थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!