दिल्ली-NCR में आज भी गरज के साथ तेज बारिश के आसार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Updated: 05 Jan, 2021 10:05 AM

delhi ncr heavy rain

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई स्थानों पर बारिश और कहीं कहीं तेज हवा ,गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के विभिन्न भागों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई स्थानों पर बारिश और कहीं कहीं तेज हवा ,गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार को भी दिल्ली समेत कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई और तापमान समान्य से अधिक रहा। 

PunjabKesari

तापमान में गिरावट आने का अनुमान 
भारत मौसम विभाग ने  कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हल्की बारिश जारी है। शहर में बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और बीते 22 दिन में सबसे ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश में  बर्फबारी जारी 
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। शिमला मौसम केन्द्र ने मंगवलार को मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली कड़कने और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने की ''ऑरेंज'' चेतावनी जारी की गई है। 

PunjabKesari

कश्मीर का देश से टूटा संपर्क
वहीं कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण कश्मीर का सोमवार के शेष भारत से संपर्क कट गया। इसके चलते 4,500 वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!