Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Jun, 2026 01:51 PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत उमस और हल्के बढ़ते तापमान के साथ हुई। हालांकि दिल्लीवासियों को जल्द ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए...
Delhi Weather Forecast : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत उमस और हल्के बढ़ते तापमान के साथ हुई। हालांकि दिल्लीवासियों को जल्द ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। आइए जानते हैं आज की सुबह दिल्ली के मौसम का मिजाज और हवा की गुणवत्ता कैसी रही।
दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज तथा बिजली चमकने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली का रात का तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: कहीं छूट न जाए मौका: घर में बेटी के जन्म पर अब सरकार देगी 50,000 रुपये, जानें पूरा प्रोसेस?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।