ध्यान दें दिल्लीवासी... सुरक्षा के चलते आज भी बंद रहेंगे 16 मुख्य स्टेशन, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 08:19 AM

delhi protests 16 metro stations closed for security reasons

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सुबह एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के मध्य इलाकों और लुटियंस दिल्ली को जोड़ने वाले 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया...

Delhi Metro Alert : राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सुबह एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के मध्य इलाकों और लुटियंस दिल्ली को जोड़ने वाले 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह कदम जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन में अचानक जुटी भारी भीड़ और सुरक्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उठाया गया है।

इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट शामिल हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने X पर एक पोस्ट में साफ किया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी। इससे यात्रियों को इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद होने के बावजूद ट्रेन बदलने में मदद मिलेगी।

जिन स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई गई हैं उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। ये पाबंदियां 20 जुलाई को हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद लगाई गई हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हज़ारों समर्थक और छात्र जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे थे। वे NEET-UG पेपर लीक समेत परीक्षा में बार-बार हो रही गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

जंतर-मंतर से शुरू हुए इन विरोध-प्रदर्शनों में छात्र, विपक्षी नेता और एक्टिविस्ट शामिल हुए जो शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने हिंसा की पूरी जांच का भरोसा दिया है। इस बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात भी नई झड़पें हुईं। इस दौरान उपद्रवियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिससे दिल्ली पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया। वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस इलाके में टॉल्स्टॉय मार्ग के पास हुई। वहां कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर और बोतलें फेंकीं। इस हमले में कनॉट प्लेस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत घायल हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!